फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर छठ पर्व पर कड़ी सुरक्षा, 44 सीसीटीवी कैमरों से होगी मॉनीटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आगामी छठ पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों से रेलवे स्टेशन पर हर गतिविधि की निगरानी करते हुए मॉनीटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

बिहार व गोरखपुर क्षेत्र में प्रमुख त्योहार छठ पर्व को लेकर रेलवे प्रशासन और जीआरपी ने तैयारियां शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट मोड पर है। यात्रियों को सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर 44 कैमरे लगे हैं और इनके जरिए हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है। वहीं स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ अधिक होेने पर रेलवे सुरक्षा बल और स्टेशन स्टाफ इनको नियंत्रित कर सुरक्षित ट्रेनों में बैठाने में मदद करेगा। रेलवे ने छठ पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें