फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सपा नगर अध्यक्ष समेत तीन और गिरफ्तार, 11 आरोपी पहले ही जा चुके जेल 

Mon, 18 Oct 2021 05:34 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर

सार

ललितपुर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ताबड़तोड़ गिरफ्तारी कर रही है। सोमवार को पुलिस ने तीन और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सपा नगर अध्यक्ष समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सपा-बसपा ने जिलाध्यक्षों को पद से हटा दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी से दुष्कर्म मामले में पुलिस की टीमों ने सोमवार को सपा नगर अध्यक्ष, हटाए गए जिलाध्यक्ष के भाई व किशोरी के चाचा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सपा एवं बसपा के जिलाध्यक्ष समेत 25 नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस सपा और बसपा के जिलाध्यक्ष समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

सोमवार को पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेश जोझिया, सपा के हटाए गए जिलाध्यक्ष तिलक यादव के भाई राजेंद्र उर्फ राजू यादव एवं किशोरी के आरोपी चाचा को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों का जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों आरोपियों को न्यायालय द्वारा 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब भी इस मामले में 14 अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन


ललितपुर की सियासत में भूचाल
उधर, किशोरी से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आने के बाद ललितपुर की सियासत में भूचाल आ गया है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने दुष्कर्म के आरोपों से घिरे अपने जिलाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। बसपा ने तो नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी भी कर दी। सपा ने जिलाध्यक्ष तिलक यादव से किनारा करते हुए जिले की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी। जबकि, बसपा ने दीपक अहिरवार को जिलाध्यक्ष पद से चलता कर उनके स्थान पर ललितपुर जिले में पार्टी की कमान पूर्व जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार को सौंप दी।

मिर्जापुर के होटल से किया गिरफ्तार
इस मामले में नामजद आरोपी सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार एवं इंजीनियर महेंद्र दुबे को एसओजी टीम ने देर रात जिला मिर्जापुर के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। तीनों एक ही होटल में ठहरे हुए थे। तीनों को ललितपुर लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें