फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी डीएपी न मिलने से अन्नदाताओं का संकट रहा बरकरार

विज्ञापन
खाद की दुकान पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में खाद की कमी से किसानों पर बना संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर तीन दिन से किसान लगातार दुकानों पर चक्कट काट रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रहा है। बुवाई से पिछड़ने को लेकर किसानों में रोष पनप रहा है। विभागीय दस्तावेजों के अनुसार तीन दिन से खाद का स्टॉक निल बना हुआ है। तीन दिनों से लगातार संकट के बाद भी विभागीय अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार एक माह से खाद का संकट होने के बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। अफसर अपने दस्तावेजों में पर्याप्त मात्रा में खाद होने का दावा कर रहे हैं, भीड़ होने पर जाम खुलवाने के लिए किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी आदि आश्वासन देकर अपनी वाहवाही लूट रहे हैं, लेकिन हकीकत दावों से बहुत दूर है। हकीकत यह है कि खाद की कमी से कई किसान चना व मटर की बुवाई तक नहीं कर रहे हैं। सीजन निकलने के बाद अब गेहूं व जवा की बुवाई की तैयारी कर रहे हैं।
इसकी बुवाई के लिए भी खाद का संकट बना हुआ है। स्थिति यह है कि किसान प्रतिदिन दुकानों पर खाद मिलने की उम्मीद लगाकर लाइनों में लग रहे हैं, लेकिन जब दुकान खुलती है, तब पता चलता है कि खाद नहीं है। ऐसे में किसान कई दुकानों पर अन्य ब्लाकों में तक घूम रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

----
तीन दिन से जनपद में नहीं है डीएपी
जिले में खाद को लेकर अधिकारी भले ही खाद को लेकर कुछ भी दावा कर रहे हों, लेकिन हकीकत यह है कि बीते तीन दिनों से डीएपी नहीं है। दुकानें खाद न होने से सूनी पड़ी हुई हैं। किसान अन्य कस्बों में जानकारी जुटा कर पहुंच रहे हैं, यहां भी खाद न होने से मायूस होकर लौट रहे हैं। ऐसे में किसानों को बुवाई से पिछड़ने की चिंता सता रही है। चना व मटर की बुवाई नहीं कर पाए अब गेहूं की बुवाई होगी या नहीं यह समस्या विकराल बनी हुई है।
----
एक माह से किल्लत के बाद नहीं चेत रहे अफसर
बीते माह बारिश होने के बाद डीएपी की कमी हो गई है। तब से लेकर अब तक पूर्ति नहीं हो सकी है। किसान आए दिन खाद को लेकर बाजारों में दौड़ रहे हैं, दुकानों पर भीड़भाड़ में विवाद की स्थिति बन जाती है। पुलिस व अन्य अधिकारियों से तक वाद-विवाद हो गया, लेकिन अब तक जिम्मेदार खाद को लेकर उदासीन बने हुए हैं। जिसका खामियाजा किसानों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है।
---
बृहस्पतिवार की रात्रि तक झांसी से 12 सौ मीट्रिक टन खाद आ रही है, जो शुक्रवार को वितरित की जाएगी। इसके अलावा एक 27 सौ मीट्रिक टन की रैक पाराद्वीप आ रही है, जो शनिवार को समितियों पर वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें