फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से लोग हुए परेशान, अफसर बोले रूट किया गया डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर अधिकांश मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गया। कई मार्गों के रूट परिवर्तित कर दिए गए। पहले से सूचना न होने से कई चौराहों पर जाम जैसे हालात हो गए। लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर में झांसी की ओर से आ रहे वाहनों को राजघाट रोड से पिसनारी होकर घुसयाना से प्रवेश के दौरान ब्याना नाला का पुल पार करना मुसीबत हो गया। वाहनों की लंबी कतार से आवाजाही प्रभावित हो गई। अफसर बोले रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

जनपद के ब्लॉक तालबेहट में राज्यपाल का कार्यक्रम प्रस्तावित था, यहां पर राजकीय महाविद्यालय में राजर्षि पुरुषोत्तम टंडन की मूर्ति का अनावरण करना था। कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां हो गईं थी, लेकिन अचानक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। जिसके बाद जिला मुख्यालय पर राज्यपाल का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बुधवार की रात लगभग नौ बजे तक भी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की स्थिति को स्पष्ट नहीं किया गया है। इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। बृहस्पतिवार को शहर में बिना किसी सूचना के राज्यपाल के आगमन व कार्यक्रम को लेकर कई मार्गों का रूट डायवर्ट कर दिया। सूचना न होने से वाहन चालक अपने मार्गों पर चलते रहे, चौराहों व तिराहों पर बल्ली व पुलिस प्रशासन के रोका गया।
मौके पर पता चला कि रूट पर वाहनों की आवाजाही बंद है। ऐसे में अधिकांश चौराहों पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं और जाम लग गया। देखते ही देखते जाम में घंटों तक फंस गए। झांसी की ओर से आ रहे वाहनों को दोपहर में इलाइट से राजघाट मार्ग से पिसनारी होकर घुसयाना होकर प्रवेश कराया। इस दौरान पिसनारी से ब्याना नाला क्रॉस करना तक मुश्किल हो गया है। यहां पर पुल संकरा होने से भारी वाहन एक ही निकल पाता है। ऐसे में बस स्टैंड के लिए बसें इसी मार्ग से आईं और गईं।
विज्ञापन

बसों से उतरकर पैदल ही निकल गए लोग
जाखलौन धौर्रा की ओर से उपज बेचने आए किसानों के ट्रैक्टर भी जाम में फंस गए। यहां तक कि पैदल जा रहे छात्र-छात्राएं भी निकल नहीं पाईं। स्थिति यह रही कि दोनों ओर पांच सौ मीटर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। लोग डेढ़ घंटे तक जाम में फंसें रहे। कई तो बसों से उतर कर पैदल ही निकल गए। वहीं अभिलाषा पेट्रोल पंप, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने नहर रोड, चर्च के सामने के रोड़ को बंद किया गया। इससे लोग परेशान हो गए। अफसर बोले रूट डायवर्ट किया गया है।
----
पहले नहीं दी रूट डायर्वट व मार्ग पर आवाजाही प्रतिबंधित की सूचना
जनपद में राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग तीन दिनों से चल रहीं थीं, जिसमें जिला कारागार, वृद्धाश्रम, आंगनबाड़ी कर्मचारियाें आदि कार्यक्रम प्रस्तावित थे, जहां पर प्रशासन द्वारा तैयारियां की गईं थीं, लेकिन राज्यपाल के आवागमन के मार्ग को लेकर ध्यान नहीं दिया गया। इससे बृहस्पतिवार को बिना सूचना के कई मार्ग डायवर्ट किए गए। जिससे लोगों को जाम जैसी समस्याओं से जूझना पड़ा।

सड़क पर हाथ ठेला व बाइक लगाकर रोड को किया बंद- फोटो : LALITPUR

बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को किया बंद- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें