जिला अस्पताल में मौजूद तकनीकी सहायता इकाई।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। उत्तर प्रदेश की तकनीकी सहायता इकाई ने जिला महिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। यहां पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। उन्होंने समय से पहले प्रसव होने पर ऐसी महिलाओं को चिह्नित करके कारण जानने के निर्देश दिए।
टीम ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। पैथोलॉजी की जांचकर मरीजों से सेवाओं की जानकारी ली। इसके बाद स्टाफ से बच्चों के उपचार से संबंधित जानकारी की। ओपीडी में मरीजों से चिकित्सीय सेवाओं के बारे में पूछा। टीम ने अस्पताल में सुविधाओं को बेहतर पाया। उन्होंने समय से पहले प्रसव होने पर महिलाओं को चिह्नित करने के बाद कारण की जांच के निर्देश दिए, जिससे समय से पहले हो रहे प्रसव को रोका जा सके।
टीम में वरिष्ठ सहायक डॉ. मेरिस्सा बेकर, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बसंत कुमार, डॉ. विद्युत सरकार, डा. वंदना सरिंह, डॉ. याज्ञेश पौराणिक आदि रहे। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरेंद्र सिंह चौहान, डॉ. गीतांजलि, डॉ. सुनील बरया, डॉ. गजेंद्र सिंह, क्वालिटी मैनेजर नंदलाल यादव आदि मौजूद रहे।