फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की लोकेशन लेना होगा आसान

Fri, 10 Mar 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की लोकेशन लेना होगा आसान - फोटो : demo
विज्ञापन
अब परिषदीय स्कूलों की भौगोलिक जानकारी लेना आसान होगा। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत जीआईएस मैपिंग के लिए विद्यालयों के अक्षांश व देशांतर लिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें यू-डायस में भरा जा सके। इस संबंध में बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 1049 प्राथमिक और 492 पूर्व माध्यमिक विद्यालय और एक कंपोजिट स्कूल संचालित हो रहा है। इन स्कूलों की भौगोलिक स्थिति जानने के लिए उनके अक्षांश व देशांतर लिए जा रहे हैं। इससे विद्यालयों की लोकेशन देश के किसी भी हिस्से से आसानी से जानी जा सकेगी। बीएसए संतोष कुमार राय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों की जीआईएस मैपिंग के लिए अक्षांश व देशांतर को यू-डायस पर भरे जाने के निर्देश दिए हैं। 

ऐसे लेंगे अक्षांश व देशांतर      
यदि मोबाइल पर इंटरनेट चालू है तो अक्षांश (लेटीट्यूड) एंड देशांतर (लोगीट्यूड) की इनफार्मेशन गूगल मैप पर चेक सकते हैं। स्कूल की लोकेशन सही आ रही है या नहीं, इसके लिए एप में मैप पर क्लिक करना होगा।      
विज्ञापन

   
इन स्कूलों के भरे जाएंगे अक्षांश व देशांतर      
स्याद्वाद बाल संस्कार केंद्र, मां शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विहान बालिका आवासीय विद्यालय आजादपुरा, स्वामी विवेकानंद जूहा खिरकापुरा, रामकृष्ण विद्या मंदिर, प्राथमिक चमरयाना रामनगर दो, मातृ श्री फूलन पटेल विद्या मंदिर हाईस्कूल, कंपोजिट स्कूल (1-8), संस्कार वेली एकेडमी हरदीला, सरस्वती मंदिर जूहा अजीतापुरा, मदरसा इस्लामिया विक्टोरिया निश्वा कालेज, ग्रीन वेली पब्लिक स्कूल, निर्देश कान्वेंट स्कूल, मां सरस्वती ज्ञान मंदिर, फ्यूचर फाउंडेशन कान्वेंट स्कूल नेहरू नगर, एमएसजीएम जूहा स्कूल नेहरू नगर, जीडीएम पब्लिक स्कूल, शिक्षा कर्नल एकेडमी, विस्टेरिया एकेडमी रावतयाना, विहान बालक आवासीय विद्यालय रावतयाना, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल इंग्लिश मीडियम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें