फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात से लापता युवक का शव कुएं में उतराता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम झावर के मजरा मातेरा में शनिवार की रात से लापता युवक का शव उसके ही खेत में बने कुएं में उतराता मिला। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने से वह बिना मुडेर के कुएं में गिर गया था।
विज्ञापन

ग्राम झावर के मातेरा निवासी नेम सिंह (27) शनिवार को दिन में अपनी ससुराल और वहां से ग्राम बिगारी में अपनी बहन से मिलने गया था। शनिवार को ही शाम को वह घर लौटा और फिर घर से कुछ दूर स्थित खेतों में पानी देने के लिए चला गया। रात में करीब नौ बजे जब उसके पिता खेतों में पानी देने के लिए उसकी मदद के लिए खेत पर पहुंचे तो वहां बेटा नहीं मिला। जिस पर उन्होंने आसपास देखा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। खोजबीन के दौरान देर रात में परिवार के लोग उसकी तलाश करते घर के पीछे वाले खेतों पर गए। जहां एक स्थान पर उसके जूते और फावड़ा रखा मिला।
अगले दिन रविवार को सुबह शंका होने पर लोगों ने कुएं में उसकी तलाश की तो उसका शव कुएं में मिल गया। लोगों ने थाना पूराकलां पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन सूचना के लगभग पांच घंटे बाद पुलिस मौके पर गई और शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम भिजवा दिया। मृतक की 13 वर्ष पहले शादी हुई थी। मृतक की कोई संतान नहीं है और वह दो भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। मृतक के चचेरे भाई अमित लोधी ने बताया कि नेम सिंह तैरना नहीं जानता था।
विज्ञापन

बिना मुडेर का था कुआं
सरकार किसानों की उन्नति के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। नवीन कुओं के निर्माण के साथ-साथ कुओं का जीर्णोद्धार करवा रही है, लेकिन जिस कुएं में गिरने से नेम सिंह की मौत हुई है, वह विकास की हकीकत बयां करती है। परिजनों का कहना है कि मृतक खेतों में पानी लगाते समय जब कुएं के पास से गुजरा तो शायद बिना मुंडेर का कुआं होने से वह फिसल कर उसमें गिर गया होगा। रात का समय होने के कारण आसपास किसी का न होना और मृतक को तैरना न आने के कारण उसकी जान न बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें