ललितपुर/नाराहट। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगराकलां निवासी आकाश (18) का शव रविवार शाम गांव के बाहर स्थित एक खेत पर लगे पेड़ से लटकता मिला। परिजन ने बताया कि आकाश शनिवार को घर से निकल गया था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। उसकी काफी खोजबीन की थी, लेकिन कोई पता नहीं चला।
रविवार को चरवाहे जब अपने मवेशियों को गांव से बाहर खेतों में चरा रहे थे तो उन्हें यहां पेड़ पर शव लटका दिखाई दिया। पास में जाकर देखा तो उक्त शव आकाश का था। नाराहट पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। थाना नाराहट प्रभारी निरीक्षक स्वास्तिक द्विवेदी ने बताया कि जांच की जा रही है।