संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक मंगलवार को इलाइट चौराहे के पास स्थित एक होटल में हुई। जिसमें नवंबर से दो माह तक चलने वाले सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई।
जिलाध्यक्ष सुरेश बडे़रा ने बताया कि वार्षिक सदस्यता नवंबर दिसंबर में की जाएगी। प्रांतीय कर समिति की बैठक छह सितंबर को स्टेशन रोड स्थित होटल में आहूत की जाएगी। जिसकी तैयारी के लिए अगली बैठक में चर्चा होगी। जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने कहा कि प्रांतीय सदस्यता का शुल्क तीन हजार रुपये है। जिसका प्रदेश संगठन का पहचान पत्र सदस्यों को दिया जाएगा। इस पर प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्य सभा सदस्य बनवारी लाल कंछल का हस्ताक्षर होगा। ललितपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल के विस्तार के लिए अनिमेष जैन, आदर्श श्रीवास्तव व डॉ. मोहित जैन को भी संगठन में लिया गया है। जिनका सम्मान किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि शहजाद नदी पर बनने वाला नवीन पुल निर्माण के अंतिम पड़ाव पर है। वहां के व्यापारियों के लिए समस्या खड़ी हो रही है। बैठक में व्यापारियों की समस्याएं भी सुनी गई और संबंधित विभाग से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, नगर महामंत्री सुमित समैया, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सडै़या, जिला वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरबांस, उद्योग मंच प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सराफ, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बॉबी राजा नाराहट, रविंद्र दिवाकर आदि उपस्थित रहे।