फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राजघाट में मिले शव की हुई पहचान, शादी समारोह से हो गया था युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पहले राजघाट बांध के पावर हाउस के पीछे पड़ा मिला था युवक का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राजघाट में पावर हाउस के पीछे पहले मिले शव की पहचान जखौरा के ग्राम अड़वाहा निवासी भीकम सिंह (35) के रूप में की गई। राजघाट बांध के पावर हाउस की पीछे उसका शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा मिला था। जानकारी मिलने पर राजघाट चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूने लिए थे और शव की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए थे। परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और फोटो में उसके कपड़े और पहने हुए धागा से उसकी भीकम सिंह के रूप में पहचान की।
मृतक के छोटे भाई जमुना ने बताया कि भीकम और उसके अन्य परिजन भी भतीजे की बरात में बीते आठ जुलाई को राजघाट के रानीपुरा में बरात में शामिल होने गए थे। भीकम ने काफी शराब पी रखी थी और रात देर शाम को वह बारिश होने पर बाहर खड़ी पिकअप गाड़ी में सोने चला गया और वहां से वह शौच के लिए गया तो वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसने बताया कि मृतक तीन भाई व एक बहन में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी और शादी के कुछ ही महीने बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि जानवरों द्वारा उसके हाथ व पैरों के पंजे काटकर ले गए। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार मृतक के सिर में हल्की चोट व हार्टअटैक से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव की शिनाख्त परिजनों ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें