ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय ने युवाओं को तनाव मुक्त रहने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि कोरोना काल के बाद युवाओं में तनाव की स्थित अधिक देखी गई है। इसके लिए उन्होंने कॉलेज में मुस्कुराएगा इंडिया बॉक्स (पेटी) का बुधवार को शुभारंभ किया है जिससे छात्र-छात्रा अपनी समस्या को उसमें लिखकर डाल दें। प्रति सप्ताह पेटी को खुलवाकर संबंधित छात्र की समस्या को देखकर उसको तनाव मुक्ति करने के लिए काउंसिलिंग होगी। इसमें छात्र का नाम और उसकी समस्या को गोपनीय रखा जाएगा।
नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत बनाने के लिए मुस्कुराएगा इंडिया बॉक्स मनोविज्ञान विभाग में रखा जा रहा है। महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी किसी भी मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्या का प्रश्न इस बॉक्स में डाल सकते हैं। प्रश्नों का उत्तर मुस्कुराएगा इंडिया काउंसलर डॉ. संजीव कुमार शर्मा द्वारा पूरी गोपनीयता के साथ दिया जाएगा और छात्र-छात्राओं की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक एवं मुस्कुराएगा काउंसलर डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कहा की कोरोना महामारी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षा एवं कैरियर में व्यवधान उत्पन्न हुए हैं जिसके चलते विद्यार्थी तनावग्रस्त महसूस कर रहे हैं।
महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं की किसी भी प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा जिससे कि वह अपनी पढ़ाई पर पूरे मनोयोग से ध्यान दे सकें और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर डॉ. सूबेदार यादव, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. रामकुमार रिछारिया, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. विपिन शुक्ला, डॉ. अनूप दीक्षित डॉ . जगवीर सिंह, डॉ. विनोद कुमार के अलावा वंशिका कौशिक, पूर्णिमा नामदेव, कृतिका सोनी, आकांक्षा निरंजन, कंचन , सेलिना, गौसिया, अर्चना, स्मृति, नैंसी सेन, वर्षा विश्वकर्मा, अंकिता विश्वकर्मा, संदीप चौबे, मुकुल दुबे, मनीष कुशवाहा, विक्रम सिंह, संजना बाल्मीकि, आकांक्षा घावरी, नेहा कुमारी, मनीषा सोनी, अर्चना रायकवार आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजीव कुमार शर्मा एवं आभार डॉ. सुधाकर उपाध्याय ने व्यक्त किया।
--------------
समस्याओं से ग्रसित युवा मानसिक तनाव में आकर गलत कदम उठा लेता है। मुस्कुराएगा इंडिया बॉक्स में आने समस्याओं का समाधान काउंसलर के माध्यम से कराया जाएगा। इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।-डॉ अवधेश कुमार अग्रवाल, प्राचार्य नेहरू महाविद्यालय
बोली वालंटियर
अगर कोई विद्यार्थी तनाव या अन्य कोई मानसिक स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त महसूस कर रहा है तो वह मुस्कुराएगा इंडिया काउंसलर से परामर्श लेकर अपनी मानसिक समस्या का समाधान कर सकता है।-वंशिका कौशिक, एनएसएस वॉलिंटियर्स
-----------
हम सभी विद्यार्थियों को अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और साथ ही अपने साथियों को भी जागरूक करें। इससे छात्र-छत्राओं के अंदर किसी तरह के गलत विचार भी नहीं आएंगे। पूर्णिमा नामदेव,एनएसएस वॉलिंटियर्स