फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी दुष्कर्म कांड में सपा जिलाध्यक्ष का आरोपी एक और भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कांड के मामले में सपा व बसपा जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के बाद अब सपा जिलाध्यक्ष के एक और आरोपी भाई महेंद्र यादव को भी पुलिस टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और और उसे न्यायालय में पेश करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक कुल 14 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी से छह वर्षों से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में किशोरी के पिता और सपा एवं बसपा जिलाध्यक्ष समेत कुल 25 नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें किशोरी के न्यायालय में बयान होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। जिसमें सपा और बसपा के जिलाध्यक्ष एवं सपा के नगर अध्यक्ष, बसपा के जिला उपाध्यक्ष एवं आरोपी पिता समेत 14 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
इसके बाद अब सोमवार को कोतवाली पुलिस की टीम ने सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव के एक और भाई महेंद्र यादव को सिविल लाइन क्षेत्र से गिरफ्तार कर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) चंद्रमोहन श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायाधीश ने आरोपी को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया। इस मामले में महेंद्र समेत कुल पंद्रह आरोपी जेल जा चुके हैं, जबकि एक महिला आरोपी की अग्रिम जमानत हो चुकी है। ऐसे में अब भी 12 आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें