फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: किसानों ने ट्रक रोककर की खाद लूटने की कोशिश, सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, मुख्यमार्ग ढाई घंटे जाम

Mon, 25 Oct 2021 09:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर

सार

मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी किसानों को काफी देर तक समझाते रहे, लेकिन वह नहीं माने। डीएम व एसपी के जाने के बाद एसडीएम ने किसानों को फिर समझाया, लेकिन गुस्साए किसान नहीं रुके।
विज्ञापन
सड़क पर बन रही जाम की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में खाद के लिए किसानों का हंगामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को मंडी रोड पर स्थित खाद की दुकान पर वितरण के दौरान भीड़ बढ़ने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित किसानों ने रोड से निकल रहे खाद से भरे दो ट्रकों को रोककर खाद लूटने की कोशिश की और जमीन पर लेटकर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी किसानों को काफी देर तक समझाते रहे, लेकिन वह नहीं माने। डीएम व एसपी के जाने के बाद एसडीएम ने किसानों को फिर समझाया, लेकिन गुस्साए किसान नहीं रुके। वह ट्रक के आगे बढ़ते ही बार-बार जाम लगाकर हंगामा करते रहे। 

काफी देर बाद एसडीएम ने सड़क पर लेटे एक किसान को गोद में उठाकर हटाया। इसके बाद किसी प्रकार जाम खुलवाकर खाद का वितरण शुरू कराया। हंगामे के चलते मुख्य मार्ग पर करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें