फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक सम्मेलन व सम्मान समारोह में भदोही जाएंगे शिक्षक नेता

विज्ञापन
सपा शिक्षक सभा की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। भदोही में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर सपा की ओर से शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक विधायक डॉ.मान सिंह यादव करेंगे। इस कार्यक्रम में जिले से भी शिक्षक नेताओं की भागीदारी को लेकर बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर शिक्षक सभा की बैठक हुई।
विज्ञापन

समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक में जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव ने कहा कि पांच सितंबर (शिक्षक दिवस) शिक्षकों के लिए समर्पित होता है। जीवन में शिक्षा ज्ञान देने और आदर्श की स्थापना करने वाले शिक्षकों को इस दिन सम्मानित किया जाता है। पार्टी स्तर पर भदोही जिले में शिक्षक सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने और इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए जनपद ललितपुर से शिक्षक सभा का प्रतिनिधि मंडल भाग लेगा। इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू सरदार, जिला प्रवक्ता खुशाल चंद्र साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, नगर अध्यक्ष राजेश झोजिया ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में रामप्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष तौसीफ अहमद, परवेज सर, दीपक यादव, राजेंद्र दुबे, बबलू राजपूत, राजेंद्र यादव, प्रमोद रैकवार, जगजीवन राम, हनुमत सिंह गौतम, बद्री प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव डॉ.महेश कुमार झा ने किया। बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं को प्रारूप छह भरकर बूथ स्तर पर 30-30 फार्म भरने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें