डोंगराखुर्द। पाली तहसील क्षेत्र के करमरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल दशा है। आलम यह है कि इस केंद्र पर जानवरों ने डेरा जमा रखा है, गेट टूटे होने से यहां गंदगी भरी पड़ी हुई है। करीब 12 साल पहले बने इस केंद्र पर कुछ समय बाद ही ताले डाल दिए गए। ग्रामीणों के मुताबिक इस केंद्र पर कभी एएनएम नही पहुंची। जानकारी के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।
सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गांव-गांव लाखों रुपये खर्च कर उप स्वास्थ्य केंद्र बनवा रही है लोगों को सही समय उपचार मिले लेकिन इसका कोई असर दिखाई दे रहा है खास तौर पर गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम करमरा में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था यहां स्थानीय लोगों ने बताया कि नर्स तैनात हैं लेकिन टीकाकरण कर चली जाती हैं यहा नर्स न रहने के कारण प्रसूताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है स्वास्थ्य केंद्र न खुलने के कारण चारों तरफ गंदगी बिखरी पङी है तथा हैंडपाइप भी खराब पड़ा है। गेट खुला रहने के कारण जानवर बिना किसी रोक टोक अंदर आते जाते रहते हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक उप स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग जब से बनी हुई है तबसे लेकर आज तक किसी भी महिला का टीकाकरण और प्रसव नहीं कराया गया। रखरखाव के अभाव में बिना किसी उपयोग के ही जर्जर हालत में बिल्डिंग पहुंच गई है। गांव में बने उप स्वास्थ्य केंद्र का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है उप स्वास्थ्य केंद्र को एएनएम कभी नहीं खोलती हैं जिससे गंदगी भरीं पड़ी है गांव की महिलाओं को प्रसव के समय ज्यादा दिक्कत होती है उन्हें सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है जिला अस्पताल या फिर मड़ावरा गर्भवती महिलाओं को लेकर जाना पड़ता है ।
-----------
ग्राम पंचायत करमरा में लाखों रुपये की लागत से बना उप स्वास्थ्य केंद्र बंद है। एएनएम अन्य जगह प्राथमिक विद्यालय में बैठकर टीकाकरण करती हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र के ताले टूटे पडे़ हैं। अस्पताल खुलना सपना होकर रह गया। महिपाल सिंह
------------
गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र चालू हो जाने से प्राथमिक उपचार प्रारंभ हो जाएगा और पंचायत वासियों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए परेशान नही होना पडे़गा, उप स्वास्थ्य केंद्र को खुलवाने के लिए कई बार प्रयास किया, पर कुछ नहीं हुआ। मुकेश कुमार
करमरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल दशा- फोटो : LALITPUR