फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर धरना प्रदर्शन किया..

विज्ञापन
शिक्षक व शिक्षिका को संबोधित करते बीएसए रामप्रवेश - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर मंगलवार को शिक्षकों ने 21 सूत्री मांगों को लेकर ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर धरना प्रदर्शन किया। बीआरसी पर आयोजित धरना प्रदर्शन में शिक्षकों का ज्ञापन लेते हुए बीएसए रामप्रवेश ने कहा कि जिला व ब्लॉक स्तरीय समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

जखौरा ब्लॉक की शाखा का घरना प्रदर्शन बीआरसी केंद्र पर हुआ। शिक्षक नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाल करो, कैश लेश चिकित्सा, एसीपी उपार्जित एवं द्वितीय शनिवार का अवकाश, छात्रों को बैठने हेतु फर्नीचर, बिजली, पंखें, पीने के शुद्ध पानी एवं विद्यालय की चारदीवारी, प्रत्येक कक्षा पर अध्यापक, प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक, लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं चौकीदार होने सहित 21 सूत्री मांगों को दोहराते हुए कहा कि जब तक ये मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश लिटौरिया, विशिष्ट अतिथि अरुण गोस्वामी और अध्यक्षता हरीराम ने की। इस मौके पर राम किशोर दीक्षित, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, रक्षपाल बुंदेला, मुरलीधर यादव, सुनील कौसिक, अनेक सिंह, अनीता कुशवाहा, अखिलेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
उधर महरौनी स्थित बीआरसी पर आयोजित धरना प्रदर्शन अध्यक्षता राकेश शुक्ला ने की। वक्ताओं ने कहा कि अगर इन मांगों को शीघ्रता के साथ पूर्ण किया ना किया गया तो इसका खामियाजा आने वाले समय में विधान सभा चुनाव में चुकाना पडेगा। इस मौके पर पवन स्वरूप पटैरिया, हरवंश रिछारिया, संजीव तिवारी, डीएल यादव, निशांत पुरी, राजेश जैन, सीताराम साहू, हृदयेश गोस्वामी, विवेक राय, संजीव पटैरिया, संतोष गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

संचालन राजीव तिवारी ने किया।
------------
ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी एवं एसडीएम को सौंपा
मड़ावरा। ब्लॉक अध्यक्ष सरमनलाल के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन करते हुए मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी एवं एसडीएम को सौंपा गया। इस मौके पर शिक्षक बालेंद्र सिंह, प्रकाश साहू, शिवलाल, संजीव कौशिक, ब्रजेश भारती, विनोद कुमार कुशवाहा, अरमान खान, इमरान खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। दिनेश कुमार पाल द्वारा बुंदेली आल्हा के माध्यम से शिक्षकों की व्यथा एवं सरकारी व्यवस्था पर व्यंगात्मक चोट की गई। इस दौरान ब्लॉक ब्रजेश चौबे, राकेश कुमार, महेंद्र कुमार, अंकित साहू, राहुल खटिक, ग्यासीलाल, सुंदर सिंह, जयसिंह, रामदयाल, राजेश पांडेय, सुशील पटेल, रामदयाल और जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व शिक्षिकाऐं- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें