फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय सम्मेलन में लखनऊ शामिल होंगे मनरेगा कर्मी

विज्ञापन
संमेलन में शामिल होने लखनऊ जाते मनरेगा कर्मी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा(ललितपुर)। मनरेगा योजना के तहत संविदा पर काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवक एवं तकनीकी सहायक अपनी मानदेय वृद्धि, तबादला एवं नियमितीकरण जैसी विभिन्न मांगों को लेकर काफी समय से प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों की समस्याओं एवं उनकी मांगों को देखते हुए सोमवार को लखनऊ में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग के लिए मड़ावरा ब्लॉक से भी बहुत से कार्मिक रविवार को बस द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हुए। रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने बताया कि उन्हें शासन से काफी उम्मीद है और ऐसा लग रहा है कि उनके हित में शासन द्वारा जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। लखनऊ जाने वालों में एपीओ हृदेश अहिरवार, तकनीकी सहायक नसीर खान, परशुराम आर्या, रोजगार सेवक कृष्णपाल सिंह, कुंजन सिंह, करन सिंह, मकुंद सिंह, संतोष नामदेव, राजेंद्र सिंह, हिमांचल सिंह, अच्छेलाल, दिनेश यादव समेत तमाम मनरेगा कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें