फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक बूथ पर तैनात होंगे कार्यकर्ता

विज्ञापन
धर्मेन्द्र परोंदा का हुआ स्वागत - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के मनोनीत राष्ट्रीय सचिव धमेंद्र यादव के प्रथम नगर आगमन पर समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात स्टेशन रोड़ स्थित सपा कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें मनोनीत राष्ट्रीय सचिव ने कहा एक-एक बूथ पर युवाओं को मजबूती से तैनात किया जाएगा, ताकि प्रत्येक बूथ जीत कर ललितपुर व महरौनी विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन हो सके और दोनों विधानसभा जीती जा सकें। जिससे विधानसभा चुनाव में इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जा सके।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव यादव ने कहा कि सरकार बनने के बाद युवाओं नौजवानों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। लोहिया जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम गांव-गांव के नौजवान करेंगे। इस दौरान छात्रसभा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड पूर्व जिलाध्यक्ष आसिफ कुरैशी, राजपाल सिंह यादव, राजू यादव, पं. बृजेश कौशिक, सोन सिंह यादव बानौली, शहबाज खान, छोटू यादव, बृजेश यादव, आकाश यादव, रिक्की तिवारी, शिवोले, रोहित पटैरिया, छोटू रावत, अमन पाराशर, शिवांक यादव, डॉ .कृष्णकुमार, जवाहर कुशवाहा, रूपन कुशवाहा, सुरेश, मोहित विश्वकर्मा, दिनेश अहिरवार, हल्के राम, ऊदल अहिरवार, राजेश अहिरवार, अजय, राजेश अहिरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें