फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर से विशाखापत्तनम के लिए 11 से चलेगी ट्रेन

विज्ञापन
train (1).jpg - फोटो : train (1).jpg
विज्ञापन
ललितपुर। अमृतसर से विशाखापत्तनम के लिए मध्य रेलवे द्वारा 11 सितंबर से ट्रेन का संचालन शुरू जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव दोनों ओर से सप्ताह में तीन दिन रहेगा। यह ट्रेन पूर्व में हीराकुंड के नाम से संचालित होती थी, जो कोरोना काल के चलते बंद चल रही थी।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा विखाशापत्तम से अमृतसर के मध्य 08503 विशाखापत्तनम-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का संचालन रेलवे द्वारा 11 सितंबर से शुरू किया जाएगा, जो प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन इन दिनों दमोह, सागर, बीना होते हुए ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 6.04 बजे आकर झांसी, ग्वालियर होते हुए अमृतसर को जाएगी। वहीं 08504 अमृतसर-विशाखापत्तनम सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 15 सितंबर से शुरू होगा और यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार, शनिवार एवं रविवार को ग्वालियर झांसी के रास्ते ललितपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 3.30 बजे आएगी और दो मिनट के ठहराव के बाद बीना, सागर, दमोह होते हुए विशाखापत्तनम को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें