फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छापामारी अभियान में छह किलोग्राम पॉलिथीन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर पालिका ने शहर में छापामारी अभियान चलाया। प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर दुकानदारों से जुर्माना वसूला। सब्जी मंडी, फल मार्केट एवं नझाई बाजार में टीम ने सड़े, गले फल जब्त करते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने छह किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करते हुए तीन हजार का जुर्माना वसूला। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करें। यदि किसी दुकानदार के पास पॉलिथीन पाई जाएगी, तो उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, प्रभारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेश जैन, खाद्य निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी, हेड सुपरवाइजर संजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें