तालबेहट। बृहस्पतिवार को कोतवाली अंतर्गत रानीकोडर के पास एंबुलेंस शहजाद बांध के भराव क्षेत्र में गिर गई। पुलिस ने एंबुलेंस को पानी से बाहर निकलवाया। ईश्वर का शुक्र था कि उसमें कोई मरीज नहीं था और न ही कोई जन हानि हुई।
एंबुलेंस मध्य प्रदेश के सागर से मरीज को छोड़कर वापस दिल्ली जा रही थी। राजमार्ग पर उसमें कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण चालक उसे सही करने लगा, तभी वह बांध के भराव क्षेत्र में जा गिरी। चालक अभिषेक निवासी दिगौना थाना पावाई, जिला भिंड और उसके साथी रवि कुमार निवासी ग्राम थाना नगरा जिला बलिया ने कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई।