फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नशे में मिला स्कूली वाहन चालक, यातायात पुलिस ने वाहन को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यातायात पुलिस ने नशे की हालत में स्कूली वाहन चलाते हुए चालक को पकड़ लिया। इस वाहन में 22 स्कूली बच्चे सवार थे जिन्हें सरकारी वाहन चालक से सभी बच्चों को उनके घर पहुंचाया गया। इसके बाद स्कूली वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
यातायात पुलिस ने शुक्रवार को मिशन सेफ फ्यूचर अभियान चलाया। यातायात पुलिस हाईवे-44 पर कैलगुवां तिराहा पर निर्मित अंडर ब्रिज के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूली वाहन कुछ लहराकर चलता हुआ दिखाई दिया। वाहन चालक का ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण किया तो वह मानक से अधिक शराब का सेवन किए हुए मिला। इसके बाद सरकारी वाहन चालक से स्कूली बच्चों को उनके घर पहुंचाया। इसके बाद स्कूली वाहन को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी यातायात आलोक तिवारी ने बताया कि स्कूली वाहन चालक नशे में वाहन चलाता हुआ पकड़ा गया। वाहन चालक का लाईसेंस निरस्त करने के लिए परिवहन विभाग को पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें