फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे कराएगा चार ज्योतिर्लिंग व स्टेचू ऑफ यूनिटी की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर से 17 अगस्त को रवाना होकर 26 अगस्त तक नौ रात व दस दिन की यात्रा कराएगी। ललितपुर में 18 अगस्त को आएगी और चार ज्योतिर्लिंग के साथ ही स्टेचू ऑफ यूनिटी की यात्रा भी कराएगी।
आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के द्वारा चार ज्योतिर्लिंग के साथ स्टेचू ऑफ यूनिटी के साथ यात्रा का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन के माध्यम से यात्रा के मुख्य आकर्षण महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वाराकाधीश, भेंट द्वारका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), स्टेचू ऑफ यूनिट हैं। यह ट्रेन इन सभी पर्यटक स्थलों पर यात्रियों को यात्रा कराएगी। यह ट्रेन 18 अगस्त को गोरखपुर से चलकर मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुलतानपुर, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के साथ ललितपुर पहुंचेगी और यहां से निर्धारित यात्रा के पर्यटक स्थलों के लिए रवाना होगी। साथ ही इस पैकेज में द्वितीय श्रेणी एसी, तृतीय श्रेणी एसी, स्लीपर क्लास यात्रा कराई जाएगी। इसमें नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन रहेगा, जबकि इसके साथ ही एसी, नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण भी कराने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

-
यह रखा पैकेज
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में इकाेनॉमी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 18,380 रुपये, स्टैंडर्ड श्रेणी (तृतीय एसी क्लास) में ठहरने का पैकेज का मूल्य 29,570 रुपये और प्रति व्यक्ति कंफर्ट श्रेणी ( द्वितीय एसीस क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 38,870 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।
विज्ञापन


भारत गौरव पर्यटक ट्रेन धार्मिक पर्यटन स्थलों में चार ज्योतिर्लिंग व स्टेचू ऑफ यूनिटी की यात्रा कराएगी। यह ट्रेन 17 अगस्त को गोरखपुर से चलकर 18 अगस्त को ललितपुर स्टेशन पहुंचेगी।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें