बैठक को संबोधित करते सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समय अब अधिक शेष नहीं रहा है। इसलिए समय रहते सभी अपनी अपनी तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सत्ता आने पर शिक्षित युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया जाएगा। वह सिद्धन के निकट स्थित कुशवाहा कृषि फार्म हाउस पर सपा की बैठक में बोल रहे थे।
पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य सजातीय बंधुओं को एकत्र करते हुए एक सूत्र में पिरोने का है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लें और पार्टी की मजबूती के लिए सभी लोग जुट जाएं। इस दौरान गनेश कुशवाहा, किशोरीलाल कुशवाहा, कुशवाहा समाज जिलाध्यक्ष रतिराम कुशवाहा,जगदीश कुशवाहा, श्यामलाल कुशवाहा, अमित कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, तालबेहट धर्मेंद्र कुशवाहा, कैलाश नारायण कुशवाहा, पूर्व प्रधान करन कुशवाहा, महेश कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, गोविंददास कुशवाहा, श्यामलाल बरौदाडांग, महेश कुशवाहा टोड़ी, नरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।