फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह महीने बाद शुरू हुई बार-झांसी बस सेवा

विज्ञापन
पोरकाशित समाचार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पुलवारा। करीब 16 माह से बंद ब्लॉक बार से झांसी चलने वाली परिवहन डिपो की बस सेवा का पुन: संचालन होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पिछले वर्ष मार्च में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से देश में लॉकडाउन हुआ तो रोडवेज की बसों के संचालन पर पाबंदी लग गई थी। अनलॉक होने पर अधिकांश रूटों की लोहिया बसों का संचालन शुरू हो गया था, लेकिन कस्बा बार से झांसी के लिए चलने वाली लोहिया बसों का संचालन 16 महीने से ठप पड़ा था। जिससे कस्बा बार एवं आसपास के करीब तीन दर्जन गांवों के ग्रामीणों को काफी दिक्कतें पैदा हो रही थी। त्योहारी सीजन में आवागमन के साधन न होने से आम जनता परेशान थी।
विज्ञापन

यात्रियों की इस समस्या को अमर उजाला ने 26 अगस्त को पेज पांच पर प्रमुखता से प्रकाशित किया तो परिवहन विभाग के अफसरों ने भी इसे गंभीरता से लिया। सोलह महीने बाद विभाग ने बार से झांसी के लिए एक लोहिया बस का संचालन पुन: शुरू कर दिया। बस के पुन: संचालन से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को आवागमन में खासी सहूलियत हो गई है। यात्रियों ने बस संचालन की समस्या उठाने के लिए अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें