फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी आफत: 2.34 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, ललितपुर से मध्यप्रदेश जाने का रास्ता बंद; राजघाट बांध लबालब

Sun, 04 Aug 2024 01:27 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर

सार

राजघाट बांध से 2.34 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ललितपुर से मध्यप्रदेश जाने का रास्ता बंद हो गया है। जनपद में 24 घंटे से झमाझम बारिश से बांध लबालब हो गया है। 24 घंटे में 28.5 मिमी बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
राजघाट बांध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में 24 घंटे से रुक रुक कर हो रही झमाझम बारिश से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक एक दिन में 28.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश से अब बांध लबालब हो रहे हैं गोविंद सागर के चार गेट खोलकर 1900 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन


उधर, मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश से राजघाट बांध में पानी की आवक अधिक हो जाने के कारण बांध के गेटों से रात में करीब 2.34 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे बांध सामने बने पुल पर करीब 10 फुट पानी बह रहा है। जिससे यूपी एमपी दोनों तरफ से रात 9ः30 बजे से पुल का रास्ता बंद कर दिया गया।

इसकी सूचना सहायक अभियंता मेसेनरी बांध उपखंड राजघाट ने सहायक अभियंता माताटीला बांध,दोनों राज्यों की सीमावर्ती पुलिस चौकी को दी गई। रविवार को जनपद वासियों का मध्यप्रदेश के चंदेरी आने जाने का रास्ता बंद रहा। लगातार हो रही बारिश का पानी खेतों में भर गया है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह बारिश होती रही तो खरीफ की फसलें खराब होने की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद की तहसील स्तर पर हुई बारिश
तहसील बारिश (मिमी में)
ललितपुर- 47
महरौनी- 14
तालबेहट- 5
पाली- 36
मड़ावरा- 40

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें