फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अवैध कटान की लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह के निर्देश पर अवैध कटान के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सदर रेंज में अवैध कटान की लकड़ी से लदे एक ट्रक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

सदर रेंजर भोला सिंह को सूचना मिली कि राजघाट वन बीट से एक ट्रक लकड़ी लादकर जा रहा है। मुखबिर से सूचना के आधार पर ग्राम चमरउआ व देवरी मार्ग पर ट्रक को पकड़ा। उसमें यूकेलिप्टिस की लकड़ी लदी हुई थी। चालक गाड़ी व लकड़ी के कागज नहीं दिखा पाया। रेंजर ने ट्रक को ललितपुर रेंज ऑफिस में खड़ा कर दिया। धरपकड़ अभियान में वनरक्षक उमराव भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें