फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन की खोदाई से सड़क पर दलदल

विज्ञापन
पटना जाने वाला मार्ग दलदल में तब्दील - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। जामनी बांध से पेयजल लाइन के लिए पटना गांव जाने वाले मार्ग पर हुई खुदाई से ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि ठेकेदारों ने मनमानी करते हुए मिट्टी सड़क के बीच में डाल दी, बारिश होने से सड़क दलदल हो गई। जिससे राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नाराहट क्षेत्र के अंतर्गत जामनी बांध से डोंगराखुर्द होकर पटना क्षेत्र समेत दर्जनों गांव में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर जल योजना से जोड़ने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार की मनमानी के चलते राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाइन डालने के लिए की गई खुदाई की मिट्टी सड़क पर फैली होने से बारिश होते ही दलदल में तब्दील हो जाती है। इससे वाहनों को निकालने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कराने की मांग की।
डोंगराखुर्द से पटना जाने का एक मार्ग है। जिस पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है लेकिन ठेकेदार ने सड़क पर लगा खंङा (पत्थर) उखाड़कर फेंक दिया और मिट्टी छोड दी है, जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कत आ रही है। इस ओर विभागीय अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। - कपिल दुबे
विज्ञापन

डोंगराखुर्द गांव में पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिसकी मिट्टी सड़क पर छोड़ दी। जिससे छोटे-छोटे स्कूली छात्र उसी दलदल से निकलने को मजबूर हैं और वाहन निकालते समय सड़क की गीली मिट्टी लोगों के ऊपर उछलकर गिर रही है। -बाबूलाल कुशवाहा
सड़क पर खंङा लगा हुआ था जिससे काफी मजबूती थी लेकिन ठेकेदार ने वह खंङा उखाड़कर फेंक दिया जिसे लोग उठा ले गए। अब आए दिन वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को भी निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। - काशीराम कुशवाहा।
पाइपलाइन खुदाई के दौरान सड़क पर लगा खंडा उखाड़ दिया जिससे पूरी सड़क बारिश होने पर दलदल में तब्दील हो गई है। दलदल से निकलकर जाने में काफी दिक्कत आ रही है। विभागीय अफसरों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।- मोनू महाराज।

डोंगराखुर्द गांव के पटना मार्ग पर दलदल- फोटो : LALITPUR

दलदल से निकलकर स्कूल जाते बच्चे- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें