फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ में युवक व मारपीट में दो पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ के मामले में एक युवक और मारपीट में दो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते वर्ष 11 मई 2021 को सुबह नौ बजे वह अपने घर में थी, तभी उसके ही गांव का अमित अहिरवार घर के अंदर घुस आया और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील बातें करने लगा। उसके साथ बुरा काम करने का प्रयास करने लगा। उसके विरोध करने पर युवक ने उसे गालियां देते हुए लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी। जब वह चिल्लाई तो दूसरे कमरे में मौजूद उसके ससुराली मौके पर आ गए और बीच-बचाव किया। जिस पर वह मौके से भाग गया। वह ससुरालियों के साथ जब इसका उलाहना देने उसके घर गई तो वहां पर अमित, मंगल एवं प्रेमबाई मिले। उन्होंने उसे गालियां देते हुए मारपीट कर दी और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत कोतवाली में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिस पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें