ललितपुर। हिंदी उर्दू अदबी संगम के तत्वावधान में संजय कटारे के निवास पर रानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी की जयंती पर कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन किया गया।
कवियत्री सुमन लता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रामस्वरूप नामदेव अनुरागी ने गीत पेश किया- तोपों और बंदूकों से भी डरी नहीं वीरागंना, खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी। एमआर खान ने शेर पढ़ा- झांसी की आन-बान और शान के लिए, तलवार उठा ली थी स्वाभिमान के लिए। सुमन लता शर्मा चांदनी ने गीत पेश किया- मेरे देश की हर बेटी है लक्ष्मीबाई का अवतार सुरवीर का साहस भरा हुआ है अपार। इस मौके पर राधेश्याम ताम्रकार, एमएल भटनागर, अशोक क्रांतिकारी, सुशांत श्रीवास्तव आदि रचनाएं पेश की। कार्यक्रम में कृष्णा देवी, रुक्मणी, कमल राजपूत, संतोष संजीव उपाध्याय, सिद्धार्थ, आराध्य कटारी, राजाराम खटीक, राम प्रकाश शर्मा, मनीष कुशवाहा, बृजेश श्रीवास्तव, संजय कटारे उपस्थित रहे।
...हम वो खुदा के बंदे जो दिल में उतर जाएं
ललितपुर। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन और कवि केदारनाथ अग्रवाल अंबर की 70वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर उनकी लिखित पंक्तियां, हम वो नहीं परिंदे जो सिर से गुजर जाएं, हम वो खुदा के बंदे जो दिल में उतर जाएं... सुनाकर उनकी यादें ताजा कर दी।
प्रबंधक कपिल अग्रवाल ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक अच्छे लेखक थे। वह अंबर के नाम से काव्य सृजन करते थे। उन्होंने अनेक कविताएं, गीत, गजल, अखबारों के लिए लेख, कहानियां आदि लिखीं। उन्होंने आकाशवाणी पर कवि सम्मेलन में काव्य पाठ भी किया।
प्री-प्राइमरी व प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अयांशी दुबे, आरोही, आध्या जैन ने रानी लक्ष्मीबाई का रूप धारण किया, कर्णिका अग्रवाल ने मधुमक्खी का रूप लिया, मान्या केवट ने पानी की बूंद बन कर पानी बचाने का संदेश दिया, हिमांशी कुशवाहा ने अखबार बनकर प्रेस का महत्व समझाया, दर्शिका निरंजन ने मल्टीटास्किंग मदर बनकर सबका दिल जीत लिया, कान्हा अग्रवाल ने मारवाड़ी सेठ का मनमोहक वेश धारण किया। कई विद्यार्थियों ने डॉक्टर, इंजीनियर, मदर टेरेसा व नेता बनकर मानव सेवा का प्रण लिया।
मयंक कुशवाहा ने कोरोना वायरस बनकर उससे लड़ने के उपाय समझाए। सीनियर वर्ग के बच्चों ने लघु नाटक प्रतियोगिता में देशभक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शिक्षा का महत्व, मेहनत का मोल आदि विषयों पर नाटक का मंचन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मीरा अग्रवाल, चेयरमैन रेणुका, प्रधानाचार्या गरिमा अग्रवाल ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन तनु जैन ने किया।
प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे- फोटो : LALITPUR