फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्ती और जिला अस्पताल का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम जी ने शनिवार को जेल चौराहा स्थित मलिन बस्ती एवं जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जेल चौराहा स्थित मलिन बस्ती में मोहल्लेवासियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहाल चंद्र एवं वार्ड सभासद को निर्देश दिए कि नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें, ताकि संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोका जा सके, साथ ही मोहल्लेवासियों की की समस्याओं के
समाधान के लिए बेहतर प्रयास किए जाए। शाम को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने सर्वप्रथत ऑक्सीजन प्लांट सहित अन्य व्यवस्थाएं देखी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। जिला चिकित्सालय स्थापित प्लांट की क्षमता 1000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्सर्जन की है, जिसे पीएम केयर्स फंड से डीआरडीए के माध्यम से लगाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में ऑक्सीजन की कमी होने पर यह प्लांट स्वचालित रूप से कार्य करने में सक्षम है। मंत्री ने महिला वार्ड, एनआरसी, सर्जिकल वार्ड, पीकू वार्ड सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने मरीजों से उनको दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारी उपस्थिति पंजिका
एवं दवा स्टॉक पंजिका का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सालय में चिकित्सालय में आने वाले सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाए, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी कर्मचारी समय से उपस्थित हों व अस्पताल में दवाओं की कमी न हो। इसके अलावा चिकित्सालय में साफ सफाई पर विशेष
विज्ञापन

ध्यान दिया जाए।इस मौके पर डीएम आलोक सिंह, प्रभारी सीएमओ डॉ. मुकेश चंद्र दुबे, एसडीएम सदर मो. आवेश,
सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें