फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर को देखकर भागे मासूम की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत कस्बा में छत पर खेल रहे भाई-बहन बंदर को देख डर कर भागे और छत से नीचे गिर गए। इस घटना में भाई-बहन घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। भाई की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

झांसी के मोहल्ला तालपुरा निवासी मनीषा साहू पत्नी राकेश साहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में आउटसोर्सिंग में वार्ड आया पद पर कार्यरत है। जो अस्पताल परिसर के पीछे स्थित सरकारी आवास में रहती है। शुक्रवार को मनीषा का बेटा श्रेयांस (07) और बेटी आकृति साहू (11) शाम करीब 5.30 बजे छत पर खेल रहे थे। इस दौरान बंदर आया, जिसे देखकर दोनों बच्चे डरकर भागने लगे और जल्दबाजी में तीसरी मंजिल की छत से दूसरी मंजिल की छत पर गिर गए। हादसे में श्रेयांस गंभीरऔर आकृति मामूली घायल हो गई। बच्चों की चीखपुकार सुन परिजन व आसपास के लोग उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। श्रेयांस की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच कर श्रेयांस को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुत्री आकृति साहू को मामूली घायल होने पर सीएचसी से उपचार के बाद घर भेज दिया। घटना की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि पत्नी मनीषा सीएचसी महरौनी में वार्ड आया है, जो बच्चों के साथ अस्पताल परिसर में रहती थी। वह झांसी में अकेला रहता है। उसके तीन पुत्री हैं, सबसे छोटा इकलौता पुत्र था। अब घटना को लेकर मां पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें