ललितपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार की शाम को विशेष ट्रेन से खजुराहो से ललितपुर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह खजुराहो से ललितपुर स्टेशन के मध्य विंडो ट्रेलिंग करेंगे।
रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को खजुराहो विशेष ट्रेन से पहुंचेंगे, जहां से वह दोपहर साढ़े तीन बजे टीकमगढ़ , ललितपुर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह खजुराहो से ललितपुर के मध्य विशेष ट्रेन से विंडो ट्रेलिंग करेंगे। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर उनकी ट्रेन शाम छह बजे पहुंचेगी, जहां इंजन रिवर्स होने के चलते ट्रेन करीब पंद्रह से बीस मिनट खड़ी रहेगी। हालांकि उनका ललितपुर स्टेशन पर निरीक्षण का कार्यक्रम नहीं है, लेकिन ट्रेन के बीस मिनट तक ठहरने के चलते रेल अधिकारी सचेत हैं। माना जा रहा है कि रेलवे के जोनल से लेकर मंडलीय अधिकारी भी सुबह से ही रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सकते हैं। फिलहाल रेलवे अधिकारियों द्वारा रेल मंत्री के यहां से निकलने के चलते व्यवस्था दुरूस्त कराई जा रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए हैं।