ललितपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आगामी दो दिसंबर को होने वाली रैली के प्रभारी एमएलसी शशांक यादव एवं प्रदेश महासचिव तिलकचंद अहिरवार ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अखिलेश यादव के आगमन को लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। उधर, सभास्थल पर सोमवार से टेंट आदि का काम शुरू हो जाएगा। अखिलेश यादव 2 दिसंबर को ललितपुर आएंगे।
प्रदेश महासचिव तिलकचंद अहिरवार ने कार्यक्रम कोषाध्यक्ष प्रसन्न जैन व शत्रुधन यादव को वाहनों की व्यवस्था, गिरधारी यादव व ह्रदेश यादव को, मंच व्यवस्था नेपाल यादव, प्रचार प्रसार के लिए आधार यादव व संयुक्त मीडिया प्रभारी खुशालचंद्र साहू, सरफराज अली, शाकिर अली व नितेश राज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनसभा को सफल बनाने के लिए 29 नवंबर को शेर सिंह यादव के द्वारा बार में दो बजे से व रामन सिंह के द्वारा जिजयावन में 10 बजे से बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
बैठक उपरांत बालाबेहट, जाखलौन, गौरा, जखौरा एवं तालबेहट में सभाओं का आयोजन कर सपा की विचारधारा से अवगत कराया गया। वहीं प्रभारियों ने क्षेत्र में दौरा करते हुए लोगों से दो दिसंबर को गिन्नौट बाग में पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को सुनने का आह्वान किया। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, फूलसिंह नन्ना, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य धनंजय यादव मौजूद रहे।
इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य भवानी सिंह यादव, रामविलास रजक, शिल्पी रजक, गीता मिश्रा, राजकुमार यादव, श्रीराम यादव, जगदीश कुशवाहा, अशोक अहिरवार, प्रीतम अहिरवार, उदय सिंह यादव, हनुमान सिंह, रामजीवन यादव, प्रभूदयाल, धनीराम रजक, कृपाल सिंह यादव, भगवानदास, गोपीलाल, कपिल प्रजापति, संजम हरपाल, खुशीलाल, रूपलाल, खेत सिंह, मेनी, मानसिंह, कल्यान यादव, शंकर यादव, सोवरन सिंह, राहुल, अमित, अंकित, अमित, अभिषेक, गोरे लाल, राममिलन, महेंद्र साहू, मनीष, हर्बल शहरिया, कमल विश्वकर्मा, जितेंद्र, दिनेश, दीपक आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मौजूद भीड़- फोटो : LALITPUR