फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में 65 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की नहीं हो सकी जांच

विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में कर्मचारियों की हड़ताल से जांच पर संकट आ गया है। यहां पर बुधवार को चिकित्सक की सलाह पर जांच को पहुंची गर्भवती महिलाओं की जांच नहीं हो सकी। उनको बिना जांच के ही वापस जाना पड़ा। वहीं कई महिलाएं निजी पैथोलॉजी पर जाने को मजबूर हो गईं। स्थिति यह रही जहां प्रतिदिन 150 से अधिक जांच होती थी, जिसके सापेक्ष मात्र 50 जांच ही हो सकी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरवासी गर्भवती महिलाएं इलाज को पहुंचती है। यहां पर एक रुपये में पंजीयन के बाद सभी सुविधाएं निशुल्क हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाओं के अभाव में अधिकांश गर्भवती महिलाएं उपचार को पहुंचती हैं। यहां पर सीजर प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके चलते लगभग तीन सौ महिलाएं प्रतिदिन उपचार व जांच को आतीं है। इनमें लगभग 50 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक जांच की सलाह देते हैं लेकिन अब एनएचएम के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से जांच की समस्या हो गई है। अस्पताल में महज सीमित कर्मचारी ही कार्य रहे हैं, जो केवल भर्ती होने वाले मरीज व आपातकालीन मरीजों की ही जांच हो रहीं हैं। ऐसे में सीमित मात्रा में ही जांच हो रही हैं। अन्य मरीजों को बिना जांच के सामान्य उपचार के ही वापस जाना पड़ रहा है। कुछ महिलाएं निजी पैथोलॉजी पर जांच कराने को मजबूर हैं। जहां पर अधिक पैसा लिया जा रहा है। जिला महिला अस्पताल में स्थित पैथोलॉजी में सामान्य दिनों में 150 से अधिक महिलाओं की जांच होती है लेकिन अब कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से 150 के सापेक्ष मात्र 50 से कम जांच हो रही है। यहां पर मात्र 35 प्रतिशत जांच हो रही और 65 प्रतिशत जांच नहीं हो पा रही हैं। इससे अन्य महिला मरीजों को उपचार की परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें