फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक्षा यादव व अंकित तिरैले ने मारी दौड़ में बाजी

विज्ञापन
स्टेडियम में वृक्षा रोपड़ करते डी एम - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात बालक व बालिक वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें ध्वजारोहण के तत्पश्चात राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया। क्रीड़ा अधिकारी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, पंथ-निरपेक्षता, सामाजिक समरसता व सौहार्द की भावना को प्रबल बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि चौरी-चौरा की ऐतिहासिक घटना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चौरी-चौरा शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। जिसमें सभी को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर व पीयूष राय रहे। क्रीड़ा अधिकारी व उप क्रीड़ा अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया। दिव्यांग बास्केटबाल खिलाड़ी मुकेश योगी ने बैज लगाकर अभिवादन किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में पौधरोपण किया। सुबह साढ़े नौ बजे पांच किमी बालक वर्ग व तीन किमी महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ किया गया। दौड़ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता में 91 बालक व 18 बालिकाओं समेत 109 धावकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा, निर्णायक सुनील कुमार, ऋषि राजा, संचित झां, सुख साहब, आशीष, राजेश सिंह, शेर सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पांच किमी दौड़ बालक वर्ग में यह रहे विजेता
प्रथम अंकित तिरैले
द्वितीय दीपक सिंह
तृतीय हर्ष साहू
तीन किमी बालिका वर्ग में प्रथम
प्रथम कु. प्रतीक्षा यादव
द्वितीय प्रियंका देवी
तृतीय रानी साहू

स्टेडियम में दौड़ में भाग लेते वच्चे- फोटो : LALITPUR

स्टेडियम में पुरस्कार वितरित करते डी एम- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें