फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग आज से बांटेगा सस्ती एलईडी

Fri, 22 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन की मंशानुरूप बिजली बचत करने के लिए सस्ती और कम वाट के एलईडी लाइटों को शहर व ग्रामीण क्षेत्र के हर उपभोक्ताओं को मुहैया कराई जानी है।
विज्ञापन


विभाग द्वारा एलईडी लाइटों को वितरण उपभोक्ताओं को निर्धारित भुगतान के साथ ही किलोवाट के हिसाब से शुक्रवार से किया जाएगा।  

शहर के नझाई बाजार स्थित विद्युत कार्यालय में स्थापित काउंटर पर एलईडी लाइटों का वितरण किया जाएगा। अवर अभियंता पंकज मौर्य ने बताया कि विभाग को सात वाट की दस हजार एलईडी लाइटें उपलब्ध हो चुकी हैं। जिनका वितरण शुक्रवार से नझाई काउंटर से वितरण किया जाएगा।

इसके लिए उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों के भुगतान की रसीद दिखानी होगी। भुगतान किए जाने वाले बिलों के आधार पर एक किलोवाट के संयोजन वाले उपभोक्ताओं को दो एलईडी लाईट्स का वितरण किया जाएगा। एक एलईडी लाइट 80 रुपये और दो एलईडी लाइट 160 रुपये में उपभोक्ताओं को रसीद के साथ दी जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उक्त एलईडी उपभोक्ताओं को मुहैया कराकर बिजली की बचत करना और ओवरलोड से मुक्ति दिलाना है। एलईडी लाइट का उपयोग करने से उपभोक्ताओं की भी कम विद्युत खपत होगी। खपत के अनुसार ही कम धनराशि के विद्युत बिलों का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें