फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों में कोर बैंकिंग सोल्यूशन सेवा शुरु

Fri, 22 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद के प्रधान डाकघर समेत शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित छह डाकघरों में सीबीएस यानि (कोर बैंकिंग सोल्यूशन) सेवा शुरू कर दी गई है। इसके लागू होने से डाकघर के खाताधारकों को ऑनलाइन देश की अन्य सभी कोर बैंकिंग शाखाओं से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


इस सेवा से जुड़े खाता धारकों को एटीएम व एसएमएस समेत 20 विभिन्न प्रकार की नि:शुल्क सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। डाकघरों व उप डाकघरों की विभिन्न शाखाओं को केंद्र की मंशा के अनुसार कोर बैंकिंग सेवा से जोड़कर हाईटेक किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिले के प्रधान डाकघर, सिद्धि सागर, बानपुर, जखौरा, नाराहट और लैग्यू कैंप माताटीला में कोर बैंकिंग सेवा शुरू कर दी गई है। कोर बैंकिंग सेवा प्रणाली के माध्यम से डाक घरों से जुड़े सभी खाताधारकों को देश की किसी भी शाखा से भुगतान और जमा करने  की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


देश भर में 1.25 लाख डाकघर और 25 हजार उप डाकघर स्थापित हैं। अधिकांश शाखाओं व उपशाखाओं में यह सेवा संचालित होने लगी है। इसके लिए डाकघरों का डाटा माइग्रेट करने की प्रक्रिया भी जारी है, ताकि सभी खाता धारकों को इस प्रणाली से जोड़कर अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सके।

पोस्ट मास्टर (प्रधान डाकघर) दीपेंद्र सोनकिया ने बताया कि कोर बैंकिंग सेवा शुरू होने से डाकघरों से जुड़े खाता धारकों को एटीएम कम डेविड कार्ड की सुविधा मिल सकेगी, जिसके लिए खाताधारकों को अलग से किसी भी प्रकार की राशि खर्च नहीं करनी होगी।

उन्होंने बताया कि जिन सुविधाएं के लिए विभिन्न बैंकों में धनराशि खर्च करनी होती है, उन सुविधाएं के लिए खाताधारकों को डाकघरों में किसी भी प्रकार का धन खर्च नहीं करना पड़ेगा। सीनियर सिटीजन और मंथली एमआईएस इनकम के खाताधारकों को एटीएम विड्राल भी प्राप्त हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि आरडी खाताधारकों के लिए एसएमएस के माध्यम से खातों में धनराशि जमा करने और भुगतान की सुविधा भी प्राप्त हो सकेगी। ऐसे खाताधारकों की पासबुक भी पोस्ट ऑफिस में अपडेट की जाएंगी। इंटरनल और मोबाइल बैंकिंग सेवा भी उपभोक्ताओं को निशुल्क मुहैया कराई जाएगी।

समस्याओं के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी
जनपद में डाक संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर ने व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिया है। यदि प्रधान डाकघर में किसी उपभोक्ता को कोई डाक संबंधी समस्या से परेशानी हो रही है तो वह पोस्ट मास्टर द्वारा जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर- 08765524117 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा, जिस पर तत्काल समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

प्रधान डाकघर में एटीएम खुलेगा
डाक विभाग जनपदवासियों को एटीएम की सुविधा शीघ्र मुहैया कराने जा रहा है। घंटाघर चौक स्थित प्रधान डाकघर में एटीएम खुलने की प्रक्रिया लगभग पूर्ण कर ली गई है। एटीएम रूम बनकर तैयार हो चुका है। मशीन आने के बाद डाक विभाग जिले वासियों को यह सुविधा मुहैैया कराएगा। यद्यपि, एटीएम की सुविधा का लाभ डाक विभाग के खाताधारकों को ही मिलेगा। पोस्टमास्टर दीपेंद्र सोनकिया के अनुसार मार्च के अंत तक एटीएम की सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें