फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में कंचन अव्वल

विज्ञापन
नेहरू महाविधालय में प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह के अंतर्गत मुस्कुराएगा इंडिया के तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता व विचार गोष्ठी का आयोजन नेहरू महाविद्यालय में किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम कंचन, द्वितीय सेजल जैन, तृतीय चांदनी, चौथे स्थान पर सत्यवती, पांचवें पर कृतिका सोनी रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ पंकज शर्मा व डॉ सुधाकर उपाध्याय रहे।
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर हुई गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि मानसिक रोगियों के प्रति भेदभाव नहीं होना चाहिए, उनके प्रति परिवार एवं समाज को परानुभूति का भाव रखना चाहिए। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि मानसिक रोगों से दूर रहने का एक ही उपाय है कि हम मन में श्रेष्ठतम व शुभ संकल्पों के साथ सकारात्मक ऊर्जा की स्थापना करें। डॉ. पंकज शर्मा ने कहा कि मानसिक रोगों से बचने के लिए अपने परिवार से जुड़े रहें। डॉ. अनिल सूर्यवंशी ने कहा कि सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे को भी गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम संयोजक व मुस्कुराएगा इंडिया काउंसलर डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि समाज में मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता पैदा करके मानसिक रोगों से बचा जा सकता है। इस दौरान डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. हरीश चंद्र दीक्षित, डॉ राम कुमार रिछारिया, डॉ सुभाष जैन, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. बलराम द्विवेदी, डॉ.धीरेंद्र तिवारी, डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ विनोद कुमार,डॉ ओपी चौधरी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

ेहरू महाविधालय में प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राऐं- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें