फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद वितरण के दौरान संयम से काम करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में खाद वितरण के दौरान संयम बरतते हुए किसानों का आक्रोश शांत करने में पुलिस प्रशासन ने अहम भूमिका अदा की। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी निखिल पाठक ने दरोगा और पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि खाद वितरण के दौरान ड्यूटी करने वाले सभी सब इंस्पेक्टर को गुड एंट्री दी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन में भाग लेेते हुए डीएम आलोक सिंह और एसपी निखिल पाठक ने जनपद में नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इस मौके पर सभी थानों में अपराधों की समीक्षा की गई। अफसरों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने अपने क्षेत्रों में चौकसी बढ़ानी होगी। बैठक में मौजूद थानेदारों व अन्य अधिकारियों को 10 बिंदुओं पर चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए गए।
एसपी ने कहा कि खाद वितरण के दौरान कुछ केंद्रों पर हंगामा होने के बाद भी तैनात पुलिस कर्मियों व अधिकारियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए उन्हें शांत कराया। बैठक के बैद उन्होंने दारोगा व पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गोष्ठी में एएसपी गिरजेंद्र कुमार के अलावा एडीएम, एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें