फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छात्रा की मां के शिक्षक पर लगाए आरोपों की पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
8 अगस्त को फंदे पर लटककर की थी आत्महत्या, मां ने स्कूल के शिक्षक पर लगाए थे टार्चर करने के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छात्रा की मां की ओर से शिक्षक पर लगाए गए आरोपों के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाना शुरू किया है। पुलिस ने शिक्षक से पूछताछ करने और स्कूल के सीसीटीवी कैमरे खंगालने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम उत्तमधाना निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा 17 वर्षीय नंदनी ने 8 अगस्त की रात को आत्महत्या कर ली थी। उसका शव घर के अंदर दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला था। इस आत्महत्या प्रकरण में चार दिन बाद उस समय नया माेड़ आ गया था, जब बुधवार को मृतका नंदनी की मां सोना ने एक शिकायती पत्र थाना जाखलौन पुलिस को दिया था। जिसमें ग्राम बछलापुर में स्थित विद्यालय के शिक्षक पर उसकी पुत्री नंदनी को एक्सट्रा क्लास के नाम पर विद्यालय की तीसरी मंजिल पर ले जाने और वहां पर टार्चर करने से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया था। शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों की सत्यता जांचने के लिए पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाने के लिए गहनता से जांच कर रही है। मृतक छात्रा के परिजनों के बयानों के साथ-साथ शिक्षक से पूछताछ करने की तैयारी पुलिस कर रही है। वहीं विद्यालय के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने की कवायद की जा रही है। थानाध्यक्ष जाखलौन रामप्रकाश ने बताया कि शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें