फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिसनारी में कच्चे रास्ते में मचे कीचढ़ से निकलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मोहल्ला पिसनारीबाग में कच्चे रास्तों से निजात नहीं मिल पा रही है। यहां पर कई रास्तों में सड़क व नाली के अभाव में रास्ते दलदल में तब्दील हो गए हैं। इनसे सुरक्षित निकलना मुश्किल हो रहा है। घरों तक चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन भी घर तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के कई मोहल्लों में अब तक सड़क व नाली का निर्माण नहीं हो सका है। ऐसे में मोहल्लों के रास्तों में दूषित पानी जमा हो रहा है। अब बारिश के पानी से आवाजाही तक में परेशानी बढ़ गई है। जलभराव से मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा सता रहा है।
ऐसी ही स्थिति शहर के मोहल्ला पिसनारी की बनी हुई है। यहां पर राजघाट मार्ग के समीप से गोविंद सागर बांध की नहर निकली है। जिसकी सड़क से मोहल्लों में आवाजाही को गलियां है। जिनमें अब तक सड़क व नाली का निर्माण नहीं किया गया है। इससे दूषित गलियों में जमा रहता है। रही बची कसर बारिश के पानी ने पूरा कर दिया है। पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। गलियों में जलभराव की समस्या हो गई है। यहां से बच्चों को अकेले निकलने में गिरने का भय रहता है। कई बार बच्चे निकलने में गिर जाते हैं। अब लोगों ने निकासी की सुविधा के लिए रास्ते में पत्थर रख लिए हैं, जिनके सहारे निकल रहे हैं। साथ ही जलभराव से दुर्गंध उठ रही है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में नाली निर्माण नहीं है। इससे रास्ते में दूषित पानी का ठहराव हो गया है। जिससे दुर्गंध उठ रही है। - साबिया
रास्ते में सड़क व नाली का निर्माण कराया जाए। जिससे निकासी में किसी तरह की परेशानी न हो। - सुनीता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें