फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति के पक्ष में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest.jpeg - फोटो : protest.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरावली में एक महिला ने आरोप लगाया था कि मजदूरी के पैसे मांगने पर उसके पति व देवर को प्रधानपति एवं उनके साथियों ने मारपीट की थी। पुलिस ने प्रधानपति समेत छह लोगों पर अनुसूचित जाति जन जाति एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले को गांव के लोगों ने झूठा बताते हुए कार्रवाई खत्म करने को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम जरावली निवासी ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन देकर बताया कि उनके गांव के प्रधानपति राजबहादुर सिंह को एक राय होकर गाली गलौज कर मारपीट एवं एससीएसटी एक्ट के मुकदमे में झूठा फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन की घटना बताई गई है, उस दिन राजबहादुर सिंह मौके पर नहीं थे और वह दो दिन के लिए जिला मुख्यालय गए थे। ऐसे में यह मुकदमा पूरी तरह से फर्जी है और इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और झूठा मुकदमा लिखाने वालों के खिलाफ कानूूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त लोग पूर्व में भी गांव के अन्य लोगों पर एससीएसटी एक्ट के झूठे मुकदमा लिखा चुके हैं और बाद में उनसे मोटी रकम वसूली ली थी। ग्रामीणों ने एसपी से उक्त मामले की सही विवेचना कराए जाने की मांग की। इसके पूर्व भी सीओ तालबेहट व सीओ सिटी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मामले में जांच की गई थी, जिसमें बहादुर सिंह निर्दोष पाए गए थे। ग्रामीणों ने एसपी से इस मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन पर नरेंद्र सिंह, भरत सिंह, नीलेश राजपूत, अवतार, ध्यानीराम, करन, बीपी सिंह, राजपाल राजा, ऊदल सिंह, विनोद, किशोरी, प्रमोद, राजकुमार, राहुल, आनंद, रामबगस, गोकुल, अमोल, दीपेंद्र, मनोज, हरीकिशन, मनोहर आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें