ललितपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महामंघ के शिक्षक कैलाश चंद्र ने एक माह एक दुकान से बेटी की शादी के फलदान समारोह के लिए निकाले साढ़े चार लाख रुपयों से भरा बैग एक दुकान से गायब होने के मामले में शिक्षक परिवार सहित घंटाघर पर धरने पर बैठ गया। जबकि शैक्षिक महासंघ ने भी धरना स्थल पहुंचकर रुपये बरामद कराए जाने की मांग जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंडल अध्यक्ष अरविंद तिवारी एवं जिलाध्यक्ष रविकांत तिवारी के साथ बीस से अधिक शिक्षकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात करते हुए कहा कि शिक्षक कैलाश चंद्र राणा ने बेटी की शादी के लिए बैंक से साढ़े चार लाख रुपये निकाले थे और वह नझाई बाजार स्थित सुपर मार्केट की एक दुकान पर गए, जहां से उनका बैग चोरी हो गया। जिसकी पुलिस से तत्काल शिकायत भी की गई, लेकिन अभी तक चोरी का यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।
जिलाध्यक्ष रविकांत ताम्रकार ने कहा कि शिक्षक द्वारा जिस बैग में साढ़े चार लाख रुपये धनराशि रखी थी, वह बैग जिला चिकित्सालय परिसर में पड़ा मिला। जिसकी सूचना भी पुलिस को दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप लगाया कि जिला चिकित्सालय में अंदर व बाहर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए तो चोरों का पता लगाया जा सकता है।
इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिक्षक के घंटाघर के पर धरना का साथ देते हुए प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से उच्च स्तरीय पुलिस टीम से जांच कराकर चोरी का खुलासा करने की मांग की। इस मौके पर हरभजन सिंह, अनिल शर्मा, संजय तिवारी, देश भक्त चतुर्वेदी, अजय प्रताप सिंह, अमित श्रीवास्तव, पूर्णेंद्र सिंह, बृजेश कुशवाहा, बालकिशन सोनी, बालकिशन सोनी, अमित चतुर्वेदी, अमित श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।