फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना सौजना के अंतर्गत एक गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण परिजन भी नहीं बता सके। युवक की शादी दो माह पहले ही हुई थी।
विज्ञापन

ग्राम कुसमाड़ निवासी सुखलाल (23) पुत्र गनू कुशवाहा रविवार को अपनी पत्नी सपना को अपनी बहन के यहां ग्राम इकौना में छोड़ कर शाम को घर वापस आया था। देर रात मां के साथ खाना खाकर दूसरे घर में सोने चला गया। वहीं रात में उसने पंखे के कुंदे से मफलर के सहारे फांसी लगा कर जान दे दी। सुबह करीब छह बजे जब मां गिरारबाई मकान में आईं तो दरवाजा खुला देखा। उन्होंने कमरे में अंदर जाकर देखा तो सुखलाल फांसी पर लटका दिखाई दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक सुखलाल की शादी दो माह पहले मध्यप्रदेेश के जिला टीकमगढ़ के ग्राम पलेेरा में सपना के साथ हुई थी। सुखलाल एक दिन पहले ही पत्नी को अपनी बहन के यहां ग्राम इकौना में छोड़कर आ गया था। दो माह में ही सपना का सुहाग उजड़ गया है। पत्नी व मां का घर में रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से गांव में भी गम का माहौल बना हुआ है। मृतक के जीजा राजू कुशवाहा ने बताया कि सुखलाल ने आत्महत्या क्यों की, घरवाले इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुत्र की मौत बेसहारा हुई मां
मृतक सुखलाल दो भाइयों में बड़ा था। बड़ा भाई मजदूरी के लिए बाहर रहता है। सुखलाल अपनी मां के साथ रहता था। पिता की मौत लगभग 20 वर्ष पहले हो गई थी, जिसके बाद मां ने ही पालन पोषण किया। सुखलाल बड़ा होकर खेती कर परिवार का सहारा बन गया। बड़े भाई के बाहर रहने से छोटा बेटा सुखलाल ही मां का इकलौता सहारा था। अब मां बेसहारा हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें