फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी में फरवरी में आयोजित होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

विज्ञापन
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर डीएम को ज्ञापन देते जैन समाज के लोग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मड़ावरा विकासखंड में दिगंबर जैन आदिनाथ अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी में नौ फरवरी से 14 फरवरी तक मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं रथोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुनि सुप्रभ सागर महाराज एवं मुनि प्रणत सागर महाराज के सान्निध्य में कार्यक्रम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिगंबर जैन आदिनाथ अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आलोक सिंह से भेंटकर आयोजन के संबंध में उन्हें अवगत कराया एवं अनुमति प्रदान करने संबंधी पत्र भेंट किया। आयोजकों के मुताबिक पंचकल्याणक महोत्सव जैनधर्म का महत्वपूर्ण एवं विशिष्ट आयोजन है। जिसमें पाषाण को विधि विधान के साथ संस्कारित कर पूज्य बनाया जाता है। आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं और महोत्सव में प्रतिष्ठित होने के लिए प्रमुख मूर्तियां तैयार हो गई हैं। इस दौरान पंडित अशोक रावत, अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी के महामंत्री अभिषेक जैन, अशोक जैन, डॉ. सुनील संचय, अजित जैन, अभिषेक जैन, मुकेश जैन, विनोद चदेरिया, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें