फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली थाना प्रभारी पर गिरी गाज, एसपी ने लाइन हाजिर किया

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। समाधान दिवस पर पाली थाने में युवक के फांसी लगाने के मामले में एसपी निखल पाठक ने अवकाश से लौटे प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं अन्य चार थाना इंचार्जों पर शिकंजा कसते हुए उनके कार्यक्षेत्रों में बदलाव कर दिया। एसपी की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

थाना पाली में तीन दिन पहले पुलिस हिरासत में बंद एक युवक ने शनिवार को समाधान दिवस के दौरान थाने के शौचालय में अपनी शर्ट से फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में दो दिन तक बवाल के चलते पुलिस अधीक्षक ने पाली थाना में तैनात एसएसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर एएसपी को घटना की जांच सौंप दी थी। रविवार को हुए बवाल को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए सर्किल के अफसरों के साथ बैठक कर अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने लापरवाही करने वाले थाना इंचार्जों के खिलाफ कार्यवाही के संकेत दे दिए।
एसपी ने कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अवकाश से लौटे थाना पाली के प्रभारी निरीक्षक कृष्णवीर सिंह को लाइन हाजिर कर रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया। वहीं पुलिस लाइन में तैनात सुमरेंद्र सिंह थाने का चार्ज दे दिया। इसके अलावा मेहरौनी थाना इंचार्ज को हटाकर बार थाने की जिम्मेदारी सौंप दी और पुलिस लाइन में तैनात धर्मेंद्र सिंह को महरौनी थाने का चार्ज सौंपा। प्रभारी निरीक्षक मड़ावरा आनंद पांडेय को प्रभारी निरीक्षक जखौरा बनाया गया है। जबकि थानाध्यक्ष जखौरा अमर बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष मड़ावरा बनाया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें