फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने को आगे आएं : प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अखिल भारतीय पाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमारी पाल ने कहा कि अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए समाज के लोग एकजुट होकर आगे आएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आठ फीसदी आबादी के बाद भी पाल समाज राजनीतिक रूप से पिछड़ गया है। जबकि इससे कम आबादी वाले समाज को सत्ता में भागीदारी दी जा रही है। उन्होंने समाज के युवाओं का आह्वान किया कि वह समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए आगे आएं। वह रविवार को पाल महासभा की बैठक को संबोधित कर रहीं थी। इस मौके पर सर्वसम्मति से बीके पाल को जिलाध्यक्ष व करण पाल को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत कर कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश पाल ने कहा कि वर्ष 1994 में पाल समाज के आठ विधायक व चार एमएलसी निर्वाचित हुए थे। इसके बाद भी इस समाज की उपेक्षा की गई है। उन्होंने समाज के सभी संगठनों का आह्वान किया है कि पर बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें जिससे वह अपनी आजीविका स्वयं चला सकें।
ब्लॉक बार क्षेत्र के ग्राम उदयपुरा में राजकुमार पाल की दबंग द्वारा की गई पिटाई व न्याय के लिए अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई न करने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। चेतावनी दी कि यदि दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई न की गई तो इसके विरोध में जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र पाल, प्रांतीय महामंत्री श्रीपाल सिंह राष्ट्रीय सचिव महेंद्र पाल, प्रदेश सचिव रघुनंदन पाल, बसपा नेता कैलाश पाल, जिला उपाध्यक्ष सपा नेता संजय पाल , भरत पाल, हाकम पाल, रामेश्वर पाल, महेश पाल, हरनारायण पाल, कपूरचंद पाल, श्रीपत पाल, नितिन पाल, अमित पाल, पप्पू पाल, प्रकाश नारायण पाल, मोतीलाल पाल, प्रताप पाल चकई, कुंदन पाल, बालचंद्र पाल, हरचरण पाल, बबलू पाल, मुन्ना पाल, कल्याण पाल, राम प्रसाद पाल, तुलसीराम पाल, बबलू पाल, राजपाल, रवि पाल, हल्के पाल, भगवान दास पाल, कल्लू पाल, मुकेश पाल, नत्थू पाल, बीरन पाल, विजय पाल, अनिल पाल, अरुण पाल, राहुल पाल, जीवन पाल, सरमन पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें