फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर घूमते अन्ना जानवर यातायात में बन रहे बाधक

विज्ञापन
cow eating.jpg - फोटो : cow eating.jpg
विज्ञापन
बानपुर/ललितपुर। कस्बा में सड़कों पर घूमते अन्ना जानवर यात्रा में बाधक बन रहे हैं। कई बार दो पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा में सड़क पर अन्ना जानवर विचरण कर रहे हैं। इससे सड़कों पर जाम जैसे हालत बन रहे हैं। कई बार भारी वाहनों को निकलने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ती है। ऐसे में आय दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसी ही स्थिति कस्बा स्थित थाना परिसर से नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बीच की सड़क की बनी हुई है। साथ ही महरौनी टीकमगढ़ मार्ग, बार मार्ग की बनी हुई है। यहां पर 24 घंटे जानवरों का विचरण बना रहता है। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। साथ ही पैदल चलने वाले राहगीरों तक को परेशानी हो रही है। राहगीरों को आने-जाने में जानवरों का भय बना रहता है। सुबह से लेकर रात तक आवारा पशु सड़कों पर डटे रहते हैं। सड़कों से हटाने पर दुर्घटनाएं घट जाती हैं। कई बार भारी वाहनों की निकासी में अन्ना जानवर भी चुटहिल हो जाते हैं। कस्बा के बाजार वाले दिन रविवार और बुधवार को अधिक समस्या हो जाती है। बाजार में अन्ना जानवर घुस जाते हैं। कुछ जानवर तो लोगों को भी मारने के लिए भागते हैं। इससे लोगों को भी चुटहिल होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें