फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अनुपस्थित होने पर होगी कार्यवाही: डीएम

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश देते डीएम - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बोर्ड परीक्षाओं में कोई चूक न रहे इसको लेकर रविवार को डीएम आलोक सिंह ने सभी 46 परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक की। उन्होंने कहा कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे यदि कोई स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पवित्रता को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने कहा कि कई बार डबल लॉक अलमारी को खोले जाने के कारण प्रश्न पत्रों की गोपनीयता प्रभावित होने की संभावना रहती है। केंद्र व्यवस्थापक,अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करेेंगे कि परीक्षा केंद्र पर एक अन्य सुरक्षित अलमारी की व्यवस्था कर लें। जिसमें किसी भी पाली की परीक्षा में प्रथम बार प्रश्न पत्रों को निकालने के पश्चात उपस्थित परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र वितरण के उपरांत अवशेष प्रश्नपत्रों को और बंडल स्लिप को सुरक्षित रूप से रखा जाए। डबल लॉक अलमारी कक्ष में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित होगा। डबल लॉक अलमारी कक्ष में प्रवेश हेतु एक लॉगबुक/रजिस्टर रखा जाए। जिसमें तिथि समय एवं उद्देश्य सहित आने जाने वाले अधिकारी/कर्मचारी का पूर्ण विवरण अंकित किया जाए। डबल लॉक अलमारी कक्ष को केवल परीक्षा तिथि पर प्रश्न पत्र निकालने हेतु परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पहले स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में खोला जाए एवं परीक्षा समाप्ति के एक घंटा उपरान्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में लॉक/सील किया जाए। हर बार डबल लॉक अलमारी कक्ष लॉक/सील करने और खोलने का विवरण लॉग बुक/रजिस्टर में अंकित किया जाए। परीक्षा केंद्र पर जिस स्थान पर प्रश्नपत्र रखे जाएं वह स्थान भी चौबीस घंटे वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो और वे सतत क्रियाशील रहें। परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र परिसर में परीक्षार्थियों कक्ष निरीक्षकों एवं परीक्षा कार्य में लगे अन्य कर्मचारियों द्वारा मोबाइल फोन अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को गेट के पास एक सुरक्षित बॉक्स में रखें और एक व्यक्ति की ड्यूटी इस कार्य में लगा दें। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर वह ही व्यक्ति रहेंगे, जो परीक्षा कार्य में संलग्न हैं। यदि कोई अन्य व्यक्ति परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र पर पाया गया, तो इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक उत्तरदायी होंगे। समयांतर्गत कक्ष निरीक्षकों, छात्र/छात्राओं की उपस्थिति/अनुपस्थिति परिषद की साइट पर लगाएंगे। इस मौके पर सीडीओ अनिल कुमार पांडेय के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें